कोल्डड्रिंक लेने गए प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, 10 टांके लगे
मजदूरों के लिए कोल्डड्रिंक लेने गए प्रॉपर्टी डीलर पर तीन लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : शांति विहार मकसूदां में रिश्तेदारों ने प्रापर्टी डीलर कुलवंत ¨सह को पर पंच व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुलवंत को जख्मी हालत में लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कुलवंत के सिर और चेहरे पर 10 टांके लगे हैं। थाना-1 की पुलिस ने 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। बता दें कि कुलवंत सिंह कांग्रेसी वर्कर है और विधायक सुशील रिंकू का करीबी है।
पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक नागरा के पास न्यू गुरु नानक नगर निवासी प्रापर्टी डीलर कुलवंत ¨सह ने बताया कि वह शांति नगर में घर बनवा रहे हैं। रविवार शाम को वह मजदूरों के लिए पास की दुकान से कोल्डड्रिंक लेने गए थे। इसी बीच उनका साला साध ¨सह, बिल्ला और उनका साथी अमरीक ¨सह वहा आ गए व उसे गालियां देने लगे। बार-बार गालियां देने पर उन्होंने विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। साध ¨सह ने पंच से उसके चेहरे पर वार किए। जब उसने भागने का प्रयास किया तो बिल्ला ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। चीखें सुनकर बचाने दौड़े मजदूरों को देखकर तीनों मौके से भाग निकले। इसके बाद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना-1 की पुलिस ने बयानों के आधार पर साध ¨सह, बिल्ला और अमरीक ¨सह पर केस दर्ज किया है।