Move to Jagran APP

Jalandhar Today 26th June News : भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज

जालंधर में आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे।

By Vinay KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 07:56 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 07:56 AM (IST)
Jalandhar Today 26th June News : भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज
जालंधर में आज आर्य सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं  22 जून को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

loksabha election banner

आर्य सम्मेलन

आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वही आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

आनंद माधव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनंद माधव की प्रेस कॉन्फ्रेंस 26 जून को सर्किट हाउस में दोपहर 1 बजे होगी। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी द्वारा की जा रही गतिविधियों तथा संगठन की मजबूती के लिए हो रहे प्रयासों के बारे में जानकारी देंगे।

योगा कैंप के दौरान बताएंगे बेहतर स्वास्थ्य के गुर

आदर्श नगर पार्क में योगा कैंप का आयोजन सुबह 6 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को जहां योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा वहीं बेहतर स्वास्थ्य के गुरु भी दिए जाएंगे। इस दौरान प्रसिद्ध योगाचार्य लोगों को विभिन्न योग साधनों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी देंगे।

हवन यज्ञ

शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 9 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।

बैठक 

शिवसेना समाजवादी की बैठक बस्ती बावा खेल स्थित कार्यालय में दोपहर 2 बजे होगी। इस दौरान पार्टी की गतिविधियों तथा विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी।

भजन संध्या

सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें हाजिरी लगाने वाले गायकों को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.