Move to Jagran APP

जालंधर में आर्य समाज ने करवाया यज्ञ, स्वस्थ तन-मन के साथ प्रभु उपासना पर दिया जोर

आचार्य सुरेश शास्त्री ने कहा कि मानव का शरीर धर्म व कर्म का साधन है। उसका सदा सकारात्मक उपयोग होना चाहिए। शरीर स्वस्थ है तो मानव अपने सभी सामाजिक नैतिक धार्मिक पारिवारिक दायित्वों को पूरा कर सकता है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 02:23 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 02:23 PM (IST)
जालंधर में आर्य समाज ने करवाया यज्ञ, स्वस्थ तन-मन के साथ प्रभु उपासना पर दिया जोर
आचार्य सुरेश शास्त्री ने कहा कि इंसान का शरीर धर्म व कर्म का साधन है।

जालंधर, जेएनएन। रविवार को आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में हवन करवाया गया। करोना महामारी के कारण आर्य समाजियों के परिवारों ने घरों में रहकर हवन संपन्न करवाए। इस दौरान सरकार और आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के प्रधान सुदर्शन शर्मा के निर्देशों का पालन किया गया। पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने वेदों के पावन मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में सामूहिक रूप से आहुति डलवाईं। धार्मिक कार्यक्रम में महामंत्री हर्ष लखन पाल और विजय चावला मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए।

loksabha election banner

बाद में उमा शुक्ला और प्रिया मिश्रा ने यज्ञ प्रार्थना की। आर्य समाज की प्रसिद्ध भजन गायिका सोनू भारती ने ईश्वर भक्ति के भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के विद्वान आचार्य सुरेश शास्त्री ने कहा कि इंसान का शरीर धर्म व कर्म का साधन है। उसका सकारात्मक इस्तेमाल होना चाहिए। शरीर स्वस्थ है तो इंसान अपने सामाजिक, नैतिक, धार्मिक, पारिवारिक दायित्वों को पूरा कर सकता है। शारीरिक कष्ट की स्थिति में इंसान असमर्थ हो जाता है। वह ईश्वर की उपासना भी नहीं कर पाता है। शरीरिक कष्टों के आने पर प्रभु को स्मरण न करने से इंसान के कष्ट बढ़ जाते हैं। इसलिए शरीर का स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। सात्विक भोजन, योग, प्राणायाम, व्यायाम से शरीर को नीरोग व दीर्घायु बनाया जा सकता है।

चिता और चिंता में चिंता बड़ीःरणजीत आर्य

आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि चिता व चिंता में चिंता बड़ी है। चिता निर्जीव वस्तु को जलाती है लेकिन चिंता जीवित मनुष्य को जला देती है। इसलिए चिंता से दूर रहकर प्रभु भक्ति में मन लगाना चाहिए। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखनपाल ने कहा कि सद्गुणों की शुरूआत स्वयं से ही करनी होती है। जब तक खुद की उंगली पर कुमकुम नहीं लगेगा तो दूसरो का मस्तक कैसे रोशन होगा।

इस अवसर पर सुभाष आर्य, जितेंद्र आर्य, इंदु आर्य, अनु आर्य, चौधरी हरी चंद, विजय कुमार चावला, सुरेंद्र अरोड़ा, वेद प्रकाश भाटिया, सुनीत भाटिया, डिंपल भाटिया, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, सानिया आर्य, सरिता आर्य, वंश आर्य, नवीन चावला, कुबेर शर्मा, नंदिनी शर्मा, अश्वनी डोगरा, सुरेंद्र खन्ना व रीवा खन्ना मौजूद थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.