Move to Jagran APP

जालंधर में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक, कुमाऊं विकास मंडल ने मनाया वार्षिक उत्सव

जालंधर के कुमाऊं भवन में रविवार को कुमाऊं विकास मंडल की तरफ से वार्षिक उत्सव मनाया गया। कलाकारों ने पारंपरिक कुमाऊंनी गीत-नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 08:23 AM (IST)
जालंधर में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक, कुमाऊं विकास मंडल ने मनाया वार्षिक उत्सव
जालंधर में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक, कुमाऊं विकास मंडल ने मनाया वार्षिक उत्सव

जालंधर, जेएनएन। रविवार को मान सिंह नगर स्थित कुमाऊं भवन पहुंचे लोगों को उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जालंधर केंद्रीय के विधायक राजिंदर बेरी थे। उत्तराखण्डी सांस्कृतिक रंगमंच एवं कुमाऊंनी कौतिक के नाम से ये समारोह कुमाऊं विकास मंडल की तरफ से आयोजित करवाया गया। वार्षिक कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने किया। इसके बाद उत्तराखंड के कलाकारों ने गीत पेश किए। उन्होंने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को उत्तराखंड की अमीर संस्कृति से रूबरू करवाया।

loksabha election banner

जालंधर में कुमाऊं विकास मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विधायक राजिंदर बेरी।

जालंधरः कुमाऊं भवन में हुए वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देते हुए प्रसिद्ध पंजाब कलाकार चाचा रौनकी राम।

समारोह में पहुंचे विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब की प्रगति में उत्तराखंड के लोगों का बड़ा योगदान है। उत्तराखंड के लोग बहुत ईमानदार होते हैं और अपना काम पूरी तनदेही से करते हैं। उन्होंने कहा कि वो कुमाऊं विकास मंडल के साथ हर सुख-दुख में खड़े हैं।

मान सिंह नगर में कुमाऊं विकास मंडल के वार्षिक समारोह में सहयोग के लिए बालम सिंह रावत को सम्मानित करते हुए प्रधान दुर्गा सिंह बिष्ट, सभापति भुवन चंद जोशी व अन्य।

उन्होंने उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक पंजाब की धरती पर दिखाने के लिए संस्था की सराहना की। उन्होंने पंजाब सरकार की तरफ से संस्था को दो लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की। इस मौके मंडल के प्रधान दुर्गा सिंह बिष्ट, सभापति भुवन चंद जोशी, महासचिव भूपिंदर बोहरा, भूपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.