निशा भगत के बाद आप हलका इंचार्ज जोगिंदरपाल ने भी छोड़ी पार्टी
नार्थ हलके से आप की वरिष्ठ नेता निशा भगत के पार्टी छोड़ने के बाद हलका इंचार्ज जोगिदरपाल शर्मा ने भी झाड़ू का साथ छोड़ दिया है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : नार्थ हलके से आप की वरिष्ठ नेता निशा भगत के पार्टी छोड़ने के बाद हलका इंचार्ज जोगिदरपाल शर्मा ने भी झाड़ू का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने रविवार को अपने साथियों समेत कांग्रेस का हाथ थाम लिया। शर्मा ने आरोप लगाया कि आप ने उनके साथ विश्वासघात किया है। पांच साल पूरी वफादारी से सेवा की लेकिन चुनाव निकट आते देख नेताओं ने गिरगिट की तरह रंग बदलना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आप की मौजूदा नीतियों से दुखी होकर जालंधर ही नहीं पूरे पंजाब के कुछ और नेता व विधायक इस्तीफा देने को तैयार है। कहा कि पार्टी आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि पंजाब के आम आदमी को बेफकूफ बनाने वाली पार्टी है।ण्पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी ने जोगिदरपाल शर्मा और उनके साथियों का कांग्रेस में शामिल होने पर हार्दिक स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद सुशील कालिया, पार्षद पति रवि सैनी,पार्षद पति परमजीत सिंह पम्मा, पार्षद दीपक शारदा,बिक्रम सिंह खेहरा, रोक्की चौहान, अजय चौहान, सुक्खा बाठ, पवन कपूर गोरा, नरेश कुमार जोशी, अश्वनी जोशी, जाय मालिक, सुरेश कुमार, गौरव नोनी, गोगा लाहोरिया, मन्ना, दर्शन सिंह घुमन, सरपंच छीका, पवन भनोट, मंगा सिंह, मनीष राजपूत, संजू नारंग, गुरमुख सिंह,राजू चावला, राजा सिंह, हरदियाल, राजिदर मानक, कुलदीप शारदा, विजय सैनी, बलजिदर कुमार, निशांत सिंह उपस्थित रहे।