जालंधर के देश भगत यादगार हाल में APEX Trade Fair शुरू, एक ही छत के नीचे मिलेगा जरूरत का सारा सामान
जालंधर के देश भगत यादगार हाल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार से चार दिवसीय अपेक्स ट्रेड फेयर शुरू हो चुका है। ट्रेड फेयर में महिलाओं के लिए डिजाइनर्स सूट्स जैकेट शाल और डिजाइनिंग ज्वेलरी कम दाम में रखी गई है।
जालंधर, जेएनएन। शुक्रवार से देश भगत यादगार हाल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर चार दिवसीय अपेक्स ट्रेड फेयर शुरू हो चुका है। लगातार 10 साल से आयोजित हो रहे इस ट्रेड फेयर में इस बार नई स्टाल भी शामिल किए गए हैं। ट्रेड फेयर में शहरवासियों की हर एक जरूरतों को एक छत के नीचे पूरा किया गया है। यहां पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के डिजाइनर्स सूट्स, जैकेट, शाल और डिजाइनिंग ज्वेलरी के अलावा अन्य श्रृंगार के सामान कम दाम में रखे गए हैं।
यह भी पढ़ें - तूने मुझे बुलाया शेरावालिये... गाने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल जालंधर को मानते थे कर्मभूमि
इसके अलावा किचन के हर जरूरी सामान व सजावट के लिए भी वस्तुएं रखी गई है। बच्चों व पुरुषों के लिए भी बहुत सारी आइटम इस ट्रेड फेयर में उपलब्ध है। खाने की चीजों से लेकर फर्नीचर की हर चीज शहर वासियों को एक छत के नीचे बहुत आसानी से मिल रही है। सुबह 11:00 बजे से शुरू हुए इस ट्रेड फेयर में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसमें से ज्यादातर लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हुए दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें - Jalandhar Badminton Championship: अंडर-11 में विराज व सानवी और अंडर-13 गर्ल्स में उन्नति चैंपियन
ट्रेड फेयर की जानकारी देते हुए संचालक नवीन अरोड़ा ने बताया कि ट्रेड फेयर 22 जनवरी से लेकर 25 जनवरी तक चलने वाला है। इसमें लोगों के लिए ब्रांडेड कपड़े, हेल्थ प्रोजेक्ट, सर्दियों के गर्म कपड़े, इलेक्ट्रानिक्स, किचन अप्लायंसेज और प्लास्टिक का सामान रखा गया है। यहां पर मुंबई, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना, हरियाणा, जम्मू, लखनऊ जैसे अन्य शहरों से व्यापारियों ने आकर अपने वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें