सांसद अनुराग ठाकुर बोले, युवा लिखेंगे देश के तकदीर और बदल देंगे तस्वीर
सिटी इंस्टीट्यूट शाहपुर में आयोजित हिमाचल दिवस पर समारोह समारोह में सांसद अनुराग ठाकुर ने शिरकत की।
जेएनएन, जालंधर। विश्व भर में भारत में सबसे ज्यादा दर युवाओं की है। देश के भविष्य की तस्वीर और तकदीर युवाओं के हाथों से लिखी जाएगी। यह बातें हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने सिटी इंस्टीट्यूट शाहपुर में आयोजित हिमाचल दिवस पर समारोह समारोह में कही। उन्होंने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ उन्हें अपना भविष्य संवारने की भी राह दिखाते हैं, जिस पर चलकर उन्हें नौकरी ढूंढने की बजाय दूसरों को नौकरी देने के लिए खुद का कारोबार चमका कर देश की आर्थिक व्यवस्था सुधारने में भूमिका अदा करना चाहिए। समारोह में हिमाचली नृत्य नाटी मुकाबले भी करवाए गए। हमीरपुर, शिमला तथा कुल्लू ग्रुप बनाए गए थे, जिनमें नाटी मुकाबले करवाए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
अंत में सिटी ग्रुप के चेयरमैन चरण सिंह चन्नी ने भी गीत गुनगुना कर विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले विद्यार्थियों ने सांसद अनुराग ठाकुर से सवाल जवाब कर बौद्धिक ज्ञान में इजाफा किया।समारोह में इंस्टीट्यूट के एमडी मनवीर सिंह, डॉक्टर विनोद ठाकुर, डॉक्टर जीएस कालरा, डॉक्टर अभिषेक वालिया, डॉ. राकेश राणा, डाॅ. लखबीर सिंह, डॉक्टर अक्षय शर्मा, दिनेश लखन पाल, डॉक्टर बीएस कैथ, जीआर शर्मा, विनय शर्मा, पूजा राणा, रजनी देवी के अलावा इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी व स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।