केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी कानूनों की निदा की
जालंधर वाइन सेल्समैन व लेबर यूनियन के उपाध्यक्ष मंजीत सिंह होठी व महासचिव रविन्द्र सिंह ने केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी कानूनों की कड़ी निदा की है
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 08:09 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 08:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर
जालंधर वाइन सेल्समैन व लेबर यूनियन के उपाध्यक्ष मंजीत सिंह होठी व महासचिव रविन्द्र सिंह ने केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी कानूनों की कड़ी निदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में सभी श्रम कानूनों को खत्म करके चार श्रम कोड बनाए हैं। इन श्रम कोड में कोड आन वेजिज मात्र श्रमिकों के हित में लगता है बाकी के लेबर कोड से 70 प्रतिशत कामगारों को सामाजिक सुरक्षा से वंचित होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसमें अधिकतर धाराएं मजदूर विरोधी हैं। इसलिए मोदी सरकार को मजदूर विरोधी श्रम कानून वापिस लेने चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें