एपीजे रिदम्स में करवाई गई स्पोर्ट्स मीट, नन्हे-मुन्नों ने माता-पिता के साथ लिया गेम्स में हिस्सा
APJ Rhythms स्कूल में बच्चों ने थ्री लेग रेस पिक एंड थ्रो हर्डल रेस आदि खेल प्रतियोगिताओं में माता-पिता के साथ भाग लिया।
By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 01:37 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 01:37 PM (IST)
जालंधर, जेएनएन। शनिवार को एपीजे रिदम्स स्कूल में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट करवाई गई। इसमें बच्चों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स भी शामिल हुए। बच्चों ने थ्री लेग रेस, पिक एंड थ्रो, हर्डल रेस आदि खेल प्रतियोगिताओं में अपने माता-पिता के साथ भाग लिया। बाद में विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अध्यापिका सुषमा खरबंदा ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। स्कूल में उनके शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए ही खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। अंत में उन्होंने विजेता बच्चों को सम्मानित करके प्रोत्साहित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें