एकलव्या स्कूल में मनाया वर्ल्ड एनिमल डे
एकलव्या स्कूल में वर्ल्ड एनिमल डे का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 06:17 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : एकलव्या स्कूल में वर्ल्ड एनिमल डे का आयोजन किया गया। अध्यापिका जैसमीन ने बच्चों में पशु थीम पर पेटिग करवाई। इसमें बच्चों को अपने घर व आस-पास रहने वाले पशु के लिए पुराने डिब्बों की मदद से छोटा से घर बनाने के लिए कहा गया था, ताकि सर्दियों में उन्हें भी बचाया जा सके। आठवीं की ब्रह्मजोत ने भाषण के जरिये कहा कि हमारे पास दुनिया भर के कल्याण मानकों को बेहतर बनाने के लिए जानवरों के लिए एक नरम कोना होना चाहिए। विद्यालय अध्यक्ष जेके गुप्ता, सीमा हांडा और प्रिसिपल अरविदर कौर ने कहा कि जानवरों का जीवन व्यक्तियों, व्यवसायों और राष्ट्रों के कार्यों से गहरा प्रभावित होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें