यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमृतसर में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, आरोपित घर जाकर मां से बोले- बेटे की लाश उठा लाओ
अमृतसर के थाना कत्थूनंगल के अधीन आते गांव रामदिवाली हिंदुआ में सामने आया जहां रंजिशन कुछ लोगों ने बलजिंदर सिंह ...और पढ़ें

अमृतसर, जेएनएन। सूबे में कानून व्यवस्था पुख्त होने को लेकर पुलिस व प्रशासन तमाम तरह के दावे करते हैं। लेकिन यह दावे उस समय खोखले साबित होते हैं जब अपराधी सरेआम किसी वारदात को अंजाम दे जाते हैं और उनमें पुलिस कार्रवाई का कोई खौफ भी नजर नहीं आता।
ऐसा ही एक मामला थाना कत्थूनंगल के अधीन आते गांव रामदिवाली हिंदुआ में सामने आया, जहां रंजिशन कुछ लोगों ने बलजिंदर सिंह नामक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के घर भी गए और वहां उसकी मां को धमकियां देते हुए कहा कि तेरे बेटे की हत्या कर दी है, उसका शव उठाकर ले आओ।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपितों के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर दिया है। मृतक की मां सुखविंदर कौर ने बताया कि उसका बेटा बलजिंदर कस्बा चविंडा देवी से अपने गांव की तरफ आ रहा था। गांव के ही रहने वाले हरजिंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ उसे रास्ते में रोक लिया और तेजधार हथियारों के साथ उसका कत्ल कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस चौंकी चविंडा देवी के इंचार्ज एसआई हरप्रकाश सिंह ने कहा कि इस घटना में आरोपितों की सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुके हैं और उनकी पहचान भी हो चुकी है। पुरानी रंजिश के चलते ही यह हत्या की गई है।
