Move to Jagran APP

अमृतसर में तीन युवकों ने घर में घुसकर ट्रक चालक की पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई

महिला ने बताया कि रेशम सिंह और लाबा सिंह उस पर बुरी नजर रखते थे। कुछ महीने पहले उसका पति पंजाब से बाहर था और आरोपित जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे। उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 01 Jun 2022 11:06 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2022 11:06 AM (IST)
अमृतसर में तीन युवकों ने घर में घुसकर ट्रक चालक की पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाई
थाना भिंडी सैदां के एक गांव में महिला को तीन लोगों ने हवस का शिकार बनाया है। सांकेतिक चित्र।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना भिंडी सैदां में आते एक गांव में रहने वाली महिला से तीन युवकों ने कुछ दिन पहले दुष्कर्म कर डाला। वे यहीं नहीं रुके, उन्होंने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। उधर, इंस्पेक्टर स्नेह लता ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

loksabha election banner

फिलहाल, पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने खुसपुर गांव निवासी रेशम सिंह, लाबा सिंह और अभितेज सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, जालसाजी करने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है। महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक चलाता है। इस कारण वह घर में अकेली रहती है। रेशम सिंह और लाबा सिंह उस पर बुरी नजर रखते हैं। इस बारे में वह अपने परिवार को बता चुकी है। कुछ महीने पहले उसका पति पंजाब से बाहर था और आरोपित जबरदस्ती उसके घर में घुस आए और जबरदस्ती करने लगे।

वीडियो वारयल करने की दी धमकी

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपितों ने उसे काबू करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब उसने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपितों ने उसे धमकाया कि वे उसकी वीडियो वायरल कर देंगे और उसे समाज में बुरी तरह से बदनाम कर देंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपनी और परिवार की बदनामी के कारण उसने घटना का जिक्र कभी अपने परिवार से नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया कि अब तीनों आरोपित उसे फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसके बाद उसने पुलिस की शरण ली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.