विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर में मोबाइल लूट की दर्दनाक घटना, लुटेरों से भिड़ते समय ऑटो से गिरी युवती; मौत

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Fri, 16 Apr 2021 01:24 PM (IST)

अमृतरस में बाइक सवार दो लुटेरों ने ऑटो में सफर कर रही रजनी नाम की युवती का मोबाइल लूटने की ...और पढ़ें

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

अमृतसर, जेएनएन। शहर में मोबाइल लूट की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती की मौत हो गई। इस्लामाबाद थाने के अधीन पड़ते चुंगी के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने ऑटो में सफर कर रही रजनी नाम की युवती का मोबाइल लूटने की कोशिश की। इस दौरान हुई खींचतान में युवती ऑटो से सड़क पर जा गिरी। अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हो गई। दोनों लुटेरे युवती का मोबाइल लेकर घटनास्थल से फरार हो गए। घटना वीरवार रात की है। डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लुटेरों का जल्द पता लगा लिया जाएगा।

करतार नगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि उनकी बहन रजनी ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी और एक शोरूम में काम करती थी। वीरवार की रात ड्यूटी समाप्त कर वह ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थी। इस्लामाबाद के पास बाइक पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। रजनी ने अपना मोबाइल हाथ में पकड़ रखा था। ऑटो की रफ्तार कम हुई, तो एक लुटेरे ने रजनी के हाथ में पकड़ा मोबाइल झपटने की कोशिश की, लेकिन रजनी ने मोबाइल नहीं छोड़ा।

सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत

इस बीच लुटेरे के एक झटके से रजनी ऑटो से जमीन पर गिर गई। ऑटो से गिरने से रजनी के सिर पर गंभीर चोट लग गई। वहीं बाइक सवार दोनों लुटेरे फोन लूटकर फरार हो गए। सड़क पर गिरी रजनी को देख मौके पर लोगों  ने किसी तरह उसके परिवार को घटना की जानकारी दी और उसे अस्पताल दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें