विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमृतसर में ड्राई फ्रूट के प्रोसेसिंग यूनिट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Fri, 07 May 2021 01:16 PM (IST)

अमृतसर में शुक्रवार की दोपहर ड्राई फ्रूट के प्रोसेसिंग यूनिट में अचानक आग लग गई। घटनास्थल के पास ही ड्राई ...और पढ़ें

अमृतसर में ड्राई फ्रूट के प्रोसेसिंग यूनिट में लगी आग।
अमृतसर में ड्राई फ्रूट के प्रोसेसिंग यूनिट में लगी आग।

अमृतसर, जेएनएन। शहर के गेट हकीमा थाना अंतर्गत पड़ते आनंद विहार में शुक्रवार की दोपहर ड्राई फ्रूट के प्रोसेसिंग यूनिट में अचानक आग लग गई। घटनास्थल के पास ही ड्राई फ्रूट का बड़ा गोदाम भी बना हुआ था। आगजनी के समय यूनिट बंद था। गोदाम से काला धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को घटना के बारे में जानकारी दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की 4 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई।

मौके पर मौजूद सतनाम सिंह ने बताया कि दोपहर को वह किसी काम से घर के लिए निकला था तो उन्होंने देखा कि ड्राई फ्रूट के प्रोसेसिंग यूनिट से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को इस बारे में जानकारी दी।

(खबर को लेकर तथ्य और अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।)