Move to Jagran APP

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! देरी से चल रही यह ट्रेनें, जानें कितने बजे पहुंचेंगी जालंधर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें। अमृतसर मेल 13005 करीब साढ़े दस घंटे देरी से चल रही है जिसके करीब शाम के 515 बजे जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है।

By Sat PaulEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jun 2019 03:35 PM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! देरी से चल रही यह ट्रेनें, जानें कितने बजे पहुंचेंगी जालंधर
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! देरी से चल रही यह ट्रेनें, जानें कितने बजे पहुंचेंगी जालंधर

जेएनएन, जालंधर। यात्रीगण कृपया ध्यान दें। अमृतसर मेल 13005 करीब साढ़े दस घंटे देरी से चल रही है जिसके करीब शाम के 5:15 बजे जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा अमृतसर एक्सप्रेस 11057 ढाई घंटे और जलियांवाला बाग एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चल रही हैं।

loksabha election banner

इन ट्रेनों के लेट होने से रेलवे स्टेशन पर या‍त्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री सुबह से ही ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर बैठे थे। भीषण गर्मी में यात्रियों को इंतजार करना काफी मुश्किल हो रहा है।स्टेशन पर गर्मी से राहत देने वाले वाटर कूलर ने मुशिकल की घड़ी में यात्रियों का साथ छोड़ दिया। यात्रियों को स्टेशन पर गर्मी पानी ही नसीब हो रहा था। ऐसे में शताब्दी, शान ए पंजाब सहित प्लेटफॉर्म एक पर रुकने वाली ट्रेनों के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 

गरीब रथ की धीमी रफ्तार से यात्री परेशान, लुधियाना में ऐसी हुआ फेल

रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची ट्रेन।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के बारे में जानकारी हाासिल करते यात्री।

गरीब रथ ट्रेन सुबह सवा पांच बजे के करीब जालंधर पहुंचनी थी, लेकिन छह घंटे की देरी के बाद अमृतसर से जालंधर स्टेशन पर 11:15 पर पहुंची। पहले से ही परेशान या‍त्रियों की मुसीबत और बढ़ गई, जब लुधियाना पहुंचने पर इस  ट्रेन का एसी भी फेल हाे गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक ट्रेन वहीं पर खड़ी रही। इससे परेशान या‍त्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.