Move to Jagran APP

राजा वड़िंग का सुनील जाखड़ पर हमला, बोले- विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि सुनील जाखड़ ने केवल पद की लालसा में विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा है। यदि जाखड़ में हिम्मत है तो आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब से चुनाव लड़ें।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 04:28 PM (IST)
राजा वड़िंग का सुनील जाखड़ पर हमला, बोले- विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा
बरनाला में कांग्रेसी वर्करों व नेताओं को संबोधित करते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। जागरण

जागरण संवाददाता, बरनाला। एक सच्चा वर्कर पार्टी के साथ हर अच्छे-बुरे समय में खड़ा रहता है। सच्चे वर्कर कभी पद की भूख नहीं रखते। पद की भूख रखने वाले वर्कर बुरे समय में पार्टी को पीठ दिखाकर भाग जाते हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बरनाला में कांग्रेसी वर्करों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सुनील जाखड़ को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अलावा अन्य सभी पदों का आनंद लेने वाले जाखड़ ने केवल पद की लालसा में विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपा है। यदि जाखड़ में हिम्मत है तो आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब से चुनाव लड़ें। उन्होंने अपने अंदाज में जाखड़ को कहा कि जे मांज के ना रक्ख ता तां वड़िंग दा पुत्त ना केहो...।

loksabha election banner

कांग्रेस को राजा-महाराजाओं की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि जो कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते थे कि उनके बिना पंजाब में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं, उनकी पंजाबियों ने जमानतें जब्त करवा दीं। कांग्रेस को राजा-महाराजा या खानदानी नेताओं की बजाए लोगों में अपना वजूद रखने वाले नेताओं व वर्करों की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के लिए मेहनत करने वाले हर वर्कर को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। बरनाला पहुंचने पर हलका इंचार्ज मनीश बांसल व जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह लक्की पक्खों ने अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का धन्यवाद करते विश्वास दिलाया कि बरनाला की समूची कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

इस मौके नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन मक्खन शर्मा, नगर कौंसिल के प्रधान गुरजीत सिंह रामणवासिया, सीनियर कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह काला ढिल्लों, नगर कौंसिल के पूर्व उप प्रधान महेश कुमार लोटा, महिंदरपाल सिंह पक्खों, यूथ कांग्रेसी नेता गुरकीमत सिंह सिद्धू, सीनियर कांग्रेसी नेता सुरिंदर कौर बालियां, परमजीत सिंह मान, रणधीर कौशल, बलदेव भुच्चर, काका डेंटर, अजय कुमार, जसमेल सिंह, नरिंदर शर्मा, राजवंत सिंह, भुपिंदर सिंह, जसविंदर टिल्लू, राजिंदरपाल सिंह, राजी ठेकेदार, अजय कुामर, बेगम दिलदार खां, खुशी माेहम्मद, वरूण बत्ता, चंद सिंह, कुलदीप सिंह, सुरिंदरपाल बाला, रजनीश बांसल, राजीव लूबी, किरणदीप कौर, जगमेल सिंह, हरविंदर सिंह, राजिंदर कौर, रानी कौर, मंजू बाला, परमजीत कौर, सुखविंदर कौर, सरबजीत कौर, बिंदू कालड़ा, ज्ञान कौर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.