विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

26 मई को घरों पर काले झंडे लहराएं अकाली वर्कर : सुखबीर बादल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 24 May 2021 08:45 PM (IST)Updated: Mon, 24 May 2021 09:32 PM (IST)

शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अकाली कार्यकर्ताओं से अपील की है कि किसान आंदोलन के समर्थन में 26 मई को अपने घरों में काले झंडे लहराएं।

26 मई को घरों पर काले झंडे लहराएं अकाली वर्कर : सुखबीर बादल
26 मई को घरों पर काले झंडे लहराएं अकाली वर्कर : सुखबीर बादल

संवाद सूत्र, आदमपुर : शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने अकाली कार्यकर्ताओं से अपील की है कि किसान आंदोलन के समर्थन में 26 मई को अपने घरों में काले झंडे लहराएं। आदमपुर के गांव कालरा में आठवें कोविड केयर सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में सुखबीर ने कहा कि किसान आंदोलन को 6 महीने हो गए हैं और केंद्र सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही। 26 मई को सभी अकाली वर्कर किसानों के साथ एकजुटता दिखने के लिए अपने घरों पर काले झंडे लहराएं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी से अपील की कि किसानों से बातचीत करें व उनकी शिकायतों को तुरंत हल करें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर पंजाब को फेल कर दिया है। सरकार से अपील की कि वह पहल के आधार पर किसानों से बातचीत करके कृषि कानून रद करे।

गांव कालरा के कोविड केयर सेंटर के बारे में बताया कि सेंटर में 17 बेड हैं। यहां डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। सुखबीर बादल ने कहा कि विधायक पवन टीनू के प्रयासों से कोविड केयर सेंटर खोला जा सका है जोकि डेरा संत बाबा भाग जब्बड़ के सहयोग से चलेगा। उन्होंने कहा कि इस सेंटर में लेवल-1 के मरीजों का इलाज किया जाएगा।

इससे पहले सुखबीर बादल डेरा संत भाग सिंह जब्बड़ गए जहां संत दिलावर सिंह ब्रह्मलीन के निधन पर दुख का प्रगटावा किया। बाद में गांव कठार में जाकर संत सुरिदर दास के निधन का भी अफसोस किया। नकोदर के अकाली विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, आदमपुर से विधायक पवन टीनू, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ की मौजूदगी में सुखबीर बादल ने कहा कि जनता का कांग्रेस सरकार से विश्वास उठ चुका है क्योंकि सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना से मौत की दर अधिक होने के बावजूद केंद्र सरकार पंजाब को वेंटीलेटर देने में नाकाम रही है। ब्लैक फंगस भी पंजाब में पांव पसार चुका है और सरकार चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि कैप्टन लोगों की दुख-तकलीफें समझने में असफल रहे हैं।