जस्टिस रणजीत सिंह कमिशन की रिपोर्ट पर भड़के अकाली, कांग्रेस की अर्थी फूंकी
शिरोमणि अकाली दल जिला जालंधर की इकाई ने बहबलकलां और बरगाड़ी बेअदबी कांड पर जस्टिस रणजीत सिंह कमिशन की रिपोर्ट के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्थी फूंककर प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, जालंधर : शिरोमणि अकाली दल जिला जालंधर की इकाई ने बहबलकला और बरगाड़ी बेअदबी काड पर जस्टिस रणजीत सिंह कमिशन की रिपोर्ट के विरोध में डीसी कार्यालय के बाहर कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्थी फूंककर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अकालियों ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, कांग्रेस प्रधान व सासद सुनील जाखड़, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गाधी, जस्टिस रणजीत सिंह और संत बलबीर सिंह दादूवाल वाले के पुतले जलाए।
इस दौरान पार्टी वर्कर्स को संबोधित करते हुए जिला प्रधान कुलवंत सिंह मन्नन ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को बदनाम करने के लिए जानबूझ कर जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट में उनके नाम दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी साजिश के तहत अकाली दल के खिलाफ काम कर रही है, ताकि बुरी तरह से फेल हो चुकी कांग्रेस सरकार की नाकामियों पर पर्दा डाला सके। मन्नन ने कहा कि सरकार बने डेढ़ साल का समय हो चुका है, प्रदेश के हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सभी वर्ग सरकार से दुखी है।
कांग्रेस सरकार का अंत होने वाला है : मक्कड़
पूर्व विधायक और सीनियर अकाली नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि अब कांग्रेस सरकार का अंत होने वाला है। मख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने साजिश के तहत पाच बार प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को बदनाम करने के लिए साजिश रची है। अकाली दल चुप नहीं बैठेगा।
मक्कड़ ने कहा कि जब 2002 में कांग्रेस सत्ता में आई थी उस समय भी मुख्यमंत्री बनने के बाद अमरिंदर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसा कर जेल भेज दिया था। अमरिंदर सिंह अब फिर वैसी ही साजिश के तहत अकाली दल के सबसे सीनियर नेताओं को बदनाम करना चाहती है। कांग्रेस की इस साजिश को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
अकाली वर्करों को संबोधित करते हुए मक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना है, इसलिए कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए लोगों के बीच जाएं। कांग्रेस सरकार में अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर अंगुली उठाकर कांग्रेस सरकार के खात्मे की नींव खुद रख दी है। इसके परिणाम कांग्रेस को आने वाले दिनों में मिलने शुरू हो जाएंगे।