Move to Jagran APP

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना वायरस के 55 नए मामले अाए सामने

Corona Virus News Update Jalandhar जालंधर में पिछले सप्ताह 30-65 के बीच नए मरीज मिलने के बाद अब उनकी संख्या फिर बढ़ रही है। शनिवार को जिले में 55 मरीज पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:22 PM (IST)
Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में कोरोना वायरस के 55 नए मामले अाए सामने
जालंधर में नए मरीज मिलने के बाद अब उनकी संख्या फिर बढ़ रही है। (फाइल फाेटाे)

जालंधर, जेएनएन। शहर में काेराेना के मामले लगातार कम हाे रहे हैं। शनिवार काे जिले में काेराेना के 55 नए मामले सामने अाए हैं। इससे पहले शुक्रवार को 98 मरीज पाजिटिव पाए गए थे। राहत की बात है कि शनिवार को भी किसी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है।

loksabha election banner

सेहत विभाग के अनुसार इंडस्ट्री एरिया से एक, गांधी कैंप से एक, तिलक नगर से तीन, आदमपुर से एक, सैनिक अस्पताल से चार, शाहकोट से दो, लेदर कांप्लेक्स से 15, नकोदर से तीन, एनआइटी से तीन व गांव तल्हन से दो मरीज कोरोना पाजिटिव पाए गए।

इसके अलावा, टावर एनक्लेव से दो, माडल टाउन से एक, कैंट से तीन, भार्गव नगर से तीन, अवतार नगर से दो, बस्ती बावा खेल से दो, दकोहा से दो व बाबा दीप सिंह नगर से तीन मरीज संक्रमित पाए गए हैं।

सेहत विभाग के नोडल अधिकारी डा. टीपी सिंह ने कहा कि अब तक 13,747 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 3087 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में 461 एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि 2,62,359 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 2,29,674 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।


कब कितने नए मरीज रिपोर्ट हुए

तिथि                       मरीज
15 अक्टूबर                37
16                            53
17                            39
18                            63
19                            36
20                           50
21                           64
22                           52
23                           88

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.