Move to Jagran APP

Good Start: अरसे बाद जालंधर से रवाना हुईं 215 बसें, 2700 यात्रियों ने किया सफर

जालंधर के बस स्टैंड पर कोरोना काल में पहली बार इतनी चहल-पहल देखी गई। हालांकि पंजाब रोडवेज जालंधर के जीएम नवराज बातिश ने वीकेंड तक इसके घटने की बात कही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 08:57 PM (IST)
Good Start: अरसे बाद जालंधर से रवाना हुईं 215 बसें, 2700 यात्रियों ने किया सफर
Good Start: अरसे बाद जालंधर से रवाना हुईं 215 बसें, 2700 यात्रियों ने किया सफर

जालंधर, जेएनएन। सप्ताह का पहला दिन कम से कम बस परिवहन के लिए तो फायदेमंद साबित होता दिखाई दिया है। अरसे बाद जालंधर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटरस्टेट बस टर्मिनल से 215 बसें संचालित की गईं। सोमवार को जालंधर से पंजाब रोडवेज की 135 पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की 38 एवं निजी बस ऑपरेटर्स की 42 बसें संचालित की गई। पंजाब रोडवेज एवं पीआरटीसी की बसों में 2694 यात्रियों ने सफर किया। पंजाब रोडवेज को सोमवार को 2,42,312 की आमदनी भी हुई है। यात्रियों की इस संख्या में अभी निजी बसों में यात्रा करने वालों की संख्या शामिल नहीं है।

loksabha election banner

बीते सप्ताह शनिवार एवं रविवार को बसों में यात्रा करने वालों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। रविवार को तो हालात यह हो गए थे कि जालंधर से मात्र 52 बसें संचालित की जा सकी, जिनमें 685 यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए थे। हालांकि यात्रियों की संख्या में हुई इस भारी कमी कारण लॉकडाउन को लेकर पैदा हुए कन्फ्यूजन और पुलिस की सख्ती के साथ जोड़कर देखा जा रहा था।

अरसे बाद इतनी भीड़ देखीः जीएम

पंजाब रोडवेज जालंधर के जनरल मैनेजर नवराज बातिश ने कहा कि अब तो यह आंकड़े रूटीन ही बनते जा रहे हैं। सोमवार को यात्रियों का भारी रश उमड़ता है और रविवार आते आते यात्रियों में 75 फीसद तक की कमी हो जाती है। उन्होंने कहा कि हालांकि इस सोमवार अरसे के बाद यात्रियों की संख्या में इतना इजाफा देखा गया है और यही वजह है कि बसें भी 215 संचालित हो सकी हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.