Move to Jagran APP

होम डिलीवरी योजना नाकाम, Curfew की आड़ में जनता को लूट रहे दुकानदार, प्रशासन ने मूंदीं आंखें

छह दिन में ही आटे की 10 किलो की थैली के दाम करीब 70 रुपये तक बढ़ चुके हैं। गली- मोहल्लों में सब्जियां भी मनमाने दाम पर बेची जा रही हैं। प्रशासन कालाबाजारी पर नकेल कसने में विफल है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 08:50 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 05:51 PM (IST)
होम डिलीवरी योजना नाकाम, Curfew की आड़ में जनता को लूट रहे दुकानदार, प्रशासन ने मूंदीं आंखें
होम डिलीवरी योजना नाकाम, Curfew की आड़ में जनता को लूट रहे दुकानदार, प्रशासन ने मूंदीं आंखें

जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए 14 अप्रैल तक घोषित लॉकडाउन की आड़ मे व्यापारियों ने खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी शुरू कर दी है। प्रशासन ऐसे लोगों पर नकेल कसने की बजाए हाथ पर हाथ धरे बैठा नजर आ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि आटा, दालों के साथ-साथ सब्जियों के दाम अचानक आसमान छूने लगे हैं। छह दिन में ही आटे की 10 किलो की थैली के दाम करीब 70 रुपये तक बढ़ चुके हैं। सामान्य दिनों में ढाई सौ से से 260 रुपये प्रति 10 किलो बेची जा रही आटे की थैली के दाम थोक में ही 300 के करीब कर दिए गए हैं। यही कारण है कि थोक में 300 की आटे की थैली खरीद कर रिटेल में 330 रुपए तक बेचा जा रहा है।

loksabha election banner

वहीं, जिला प्रशासन द्वारा लोगों को डोर टू डोर करियाना व सब्जी पहुंचाने का दावा भी खोखला साबित हुआ है। प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थ उपलब्ध ना करवाए जाने की सूरत में लोग अपने स्तर पर ही सामान खरीदने को मजबूर हो गए हैं। ऊपर से कर्फ्यू की अवधि बढऩे की संभावना के बीच लोग जरूरत से कहीं अधिक सामान खरीदने लगे हैं। जिससे उपलब्धता घट और कालाबाजारी बढ़ रही है। 

जिन दुकानदारों पर होम डिलीवरी की जिम्मेदारी, उन्होंने मोबाइल बंद किए

दरअसल, सरकार द्वारा कफ्र्यू लगाने के साथ ही जिला प्रशासन ने जिले भर में दुकानें खोलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही लोगों को दो टू डोर करियाना व सब्जियां पहुंचाने के लिए चयनित किए गए दुकानदारों की सूची जारी की है। इस सूची में अधिकतर दुकानदारों के मोबाइल बंद आ रहे हैं या फिर लोगों की जरूरतों को पूरा करने में असमर्थता जताई जा रही है। इससे प्रशासन की यह योजना विफल हो गई है।

थोक व्यापारियों ने बढ़ाए दाम

महेंद्रू मोहल्ला के रिटेल करियाना दुकानदार सुरेंद्र कुमार बताते हैं कि थोक मार्केट में ही आटे के भाव बढ़ा दिए गए हैं, ऐसे में खुले में उन्हें मजबूरन आटा 32 से 33 रुपये प्रति किलो बेचना पड़ रहा है। यही नहीं, थोक व्यापारी जहां पहले उधार में सामान देते थे, उन्होंने अब उधार सामान देना ही बंद कर दिया है।

 नियंत्रण खो रहा प्रशासन

अर्जुन मल्होत्रा बताते हैं कि खाद्य पदार्थों के दाम पर प्रशासन अपना नियंत्रण खो चुका है। करियाना दुकानदार खाद्य पदार्थों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। भले ही प्रशासन ने दुकानों के बाहर सामान की रेट लिस्ट लगाने का नियम निर्धारित किया है लेकिन इसका पालन भी नहीं किया जा रहा।

कालाबाजारी से राहत दिलाए प्रशासन

इसी तरह राजन कपूर ने कहा कि जिला प्रशासन को डोर टू डोर खाद्य पदार्थों की उपलब्धता को सुनिश्चित करना चाहिए। इसके साथ ही खाद्य पदार्थों के रेट भी अपने स्तर पर निर्धारित करके लोगों को कालाबाजारी से राहत देनी चाहिए।

इंडोर शॉपस पर मची लूट

शहर के कई इलाकों में घरों के अंदर करियाना की दुकानें चलाई जा रही हैं। वहां पर इन दिनों अधिक लूट मची हुई है। कर्फ्यू को दरकिनार कर इन दुकानों पर दिन भर कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे दुकानदार लोगों के आर्डर को पिछले रास्ते से भुगता रहे हैं और मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

रेहड़ी वालों को फलों व सब्जियों के दाम की लिस्ट लगानी होगी

इसी बीच प्रशासन ने आदेश दिया है कि अब गली, मोहल्लों में जाकर फल और सब्जियां बेचने वालों को इनके दाम की लिस्ट भी डिस्प्ले करनी होगी। जिला मंडी बोर्ड ने रेहड़ी वालों को आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है। मार्केट कमेटी द्वारा इनके दाम निर्धारित कर वाहनों पर अंकित करवाए जाएंगे। मामले को लेकर 'दैनिक जागरण' ने 28 मार्च के संस्करण मे 'प्रशासन फेल, कालाबाजारियों की लूट का शिकार हो रहे नागरिक' शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। इसमें मकसूदां मंडी में हो रही मनमानी वसूली का विस्तार से विवरण दिया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन तथा मंडी बोर्ड ने उक्त फैसला लिया है। जिसके तहत गली मोहल्लों में रेहड़ी व टेंपो पर सब्जियां व फल बेचने वाले अब यहां पर रेट डिस्प्ले करेंगे।

थोक व रिटेल में दामों का अंतर

सब्जी       थोक         रिटेल

प्याज       30 रु        50 रु

आलू       20            40 

मूली        25           40 

भिंडी       25           40

गोबी        20           40 

हलवा       20           40 

मटर        35           60 

गाजर      25           40 

फलियां   35            80 

 चंद दिनों में करियाना उत्पादों के दामों में हुए इजाफे का आंकड़ा

                पहले           अब

आटा          250            300 - 320

दाल चना    70              100 

राजमाह      80             110 

घी रिफाइंड  95            110 

चावल          90            110 

 अतिरिक्त वसूली करने वालों की यहां करें शिकायत

- डीसीपी सुडरविली - 9789528026

-जिला मंडी अधिकारी-  9814780245

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.