घर बैठे एबीवीपी की ऑनलाइन क्विज में हिस्सा लें
एबीवीपी कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को सफल बनाने के लिए ऑनलाइन क्विज शुरू कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 12:56 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 06:05 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जालंधर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कर्फ्यू लोगों के ज्ञान में बढ़ोतरी करने व कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई को सफल बनाने के लिए ऑनलाइन क्विज शुरू कर रही है।
एबीवीपी के सोशल मीडिया के राज्य कन्वीनर अर्जुन त्रेहन ने बताया कि यह क्विज रविवार से शुरू हो रही है, जो रोज सुबह आठ से शाम सात बजे तक चलेगी। विजेताओं की घोषणा उसी दिन रात नौ बजे एबीवीपी के सोशल मीडिया पेज पर घोषित की जाएगी। विजेताओं को ई-सर्टिफिकेट भी जारी किए जाएंगे। इसमें भाग लेने के लिए एबीवीपी के सोशल मीडिया पेज पर वेब लिंक जारी किए जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें