आप नेता राजविंदर बोली, महिलाओं पर अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ गईं केंद्र और राज्य सरकारें
राजविंदर कौर ने कहा कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर किसान महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में शांतमई धरना दिया था। उस दौरान उनके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया था।
जासं, जालंधर। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की महिला विंग प्रधान राजविंदर कौर ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकारों ने महिलाओं अत्याचार की सारी सीमाएं पार कर दी है। आम आदमी पार्टी इसका कड़े शब्दों में विरोध करती है। राजविंदर कौर ने कहा कि पिछले दिनों आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर किसान महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में शांतमई धरना दिया था। उस दौरान उनके साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया था। संगरूर में पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला का विरोध करते हुए पीटीआइ महिला शिक्षिकाओं पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था। पुलिस ने भी उनके साथ बदसलूकी की थी। उनके बाल नोचे गए और मुंह पर हाथ रख कर उनकी आवाज को दबाने की कायराना हरकत की गई। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राजविंदर कौर ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ नहीं हुए पंजाब की महिलाएं आने वाले दिनों में अपनी लड़ाई और मजबूती से लड़ेंगी।