Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा उम्मीदवारी, पैसे और वाई प्लस सुरक्षा... रिंकू के BJP में जाने के बाद AAP नेता सौरभ भारद्वाज का रिएक्शन

    Punjab Politics आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने आप सांसद सुशील कुमार रिंकू को लेकर कहा कि अब उनका कार्यकाल खत्म हो चुका था। अब वह केंद्र के अधीन आकर कुछ नहीं कर सकते। अब या तो वो आप से लड़ते या बीजेपी से लड़ते। उन्होंने कहा कि जालंधर में भारतीय जनता पार्टी चौथे नंबर पर आएगी।

    By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 28 Mar 2024 02:46 PM (IST)
    Hero Image
    सुशील कुमार के BJP में जाने के बाद AAP नेता सौरभ भारद्वाज का रिएक्शन

    एएनआई, चंडीगढ़। Punjab Politics:  बीते दिन जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू (Sushil Kumar Rinku) ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। रिंकू के भाजपा में जाने के बाद आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे (पंजाब) विधायकों ने हमें बताया है कि भाजपा में शामिल होने के लिए रिंकू को पैसे, लोकसभा उम्मीदवारी, वाई प्लस सुरक्षा की पेशकश की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप विधायकों को BJP से मिला ऑफर

    उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP ) की स्थिति पंजाब में इतनी खराब नहीं हैं, तो क्यों आम आदमी पार्टी के सांसद और विधायक को तोड़कर ले गई। उन्होंने कहा कि कल हमारे पंजाब के विधायकों ने बताया कि  कई एमएलए के पास पार्टी बदलने के लिए और भाजपा में आने के लिए पैसा ऑफर किया गया। वाई प्लस सिक्योरिटी और पद ऑफर किया गया। इतना ही नहीं, सांसदी लड़ने के लिए ऑफर किया।

    जालंधर में BJP चौथे नंबर पर आएगी

    सौरभ भारद्वाज ने आप के सांसद सुशील कुमार रिंकू को लेकर कहा कि अब उनका कार्यकाल खत्म हो चुका था। अब वह केंद्र के अधीन आकर कुछ नहीं कर सकते। अब या तो वो आप से लड़ते या बीजेपी से लड़ते। जालंधर में बीजेपी चौथे नंबर पर आएगी। ये कुछ भी कर लें। क्यों एक सांसद चौथे नंबर पर आने के लिए भारतीय जनता पार्टी में आएगा? ये बड़ा सवाल है।

    रिंकू ने ज्वाइन की थी भाजपा

    बीते दिन पंजाब में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब जालंधर से आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील रिंकू कुमार (MP Sushil Rinku Kumar) ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की दामन थामा। इसी के साथ आप विधायक शीतल अंगुराल (MLA Sheetal Angural) भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की थी। वह जालंधर पश्चिम विधानसभा से विधायक हैं।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP को झटका, जालंधर से सांसद सुशील रिंकू कुमार भाजपा में शामिल; विधायक शीतल अंगुराल ने भी थामा कमल