विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Post Matric Scholarship: AAP नेता चीमा बोले- मंत्री मनप्रीत बादल और धर्मसोत पर दर्ज हो एससी/एसटी एक्ट में केस

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 09 Jun 2021 05:25 PM (IST)

पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में घोटाला ...और पढ़ें

जालंधर में प्रेस वार्ता करते हुए आप नेता हरपाल सिंह चीमा व अन्य। जागरण
जालंधर में प्रेस वार्ता करते हुए आप नेता हरपाल सिंह चीमा व अन्य। जागरण

जलंधर, जेएनएन। AAP पंजाब ने कैप्टन सरकार पर अनुसूचित जातियों के दो लाख विद्यार्थियों के वजीफे (Post Matric Scholarship) की राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और सामाजिक भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग की है। आप ने पंजाब सरकार को एक सप्ताह के अंदर वजीफे की राशि जारी करने चेतावनी भी दी। 

जालंधर में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पंजाब विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और अन्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस पार्टी ने 2017 के चुनाव दौरान वायदा किया था कि अकाली-भाजपा सरकार की ओर से एससी विद्यार्थियों के वजीफे में किए घोटाले की जांच करवाई जाएगी लेकिन कैप्टन सरकार ने कथित दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता में आकर एससी विद्यार्थियों के वजीफे की राशि दूसरे कार्यों पर खर्च करके एक बड़ा घोटाला किया है। इस कारण आज पंजाब में दो लाख एससी विद्यार्थियों का जीवन बर्बाद हो चुका है।

हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस घोटाले संबंधी उन्होंने पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर कैबिनेट मनप्रीत सिंह बादल और साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट अधीन मामला दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में घोटाला करके वजीफे के पैसों का गलत इस्तेमाल किया है। इस कारण पंजाब के प्राईवेट कालेजों ने दो लाख से अधिक दलित विद्यार्थियों के रोल नंबर रोक लिए गए हैं। इन विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग के विद्यार्थियों से शिक्षा प्राप्ति का हक छीनने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी अति जरूरी है। दलित बच्चे पहले ही अनेकों मुसीबतों बर्दाश्त कर ऊंची शिक्षा तक पहुंचते हैं, परंतु ऐसे हालातों में मंत्रियों के घोटालों के कारण उनका भविष्य धुंधला हो जाना अति चिंताजनक और निंदनीय है।

चीमा ने कहा कि इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर आम आदमी पार्टी कैप्टन सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरु करेगी। इस मौके पर उनके साथ विधायक जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, विधायक बलदेव सिंह जैतो, सीनियर नेता मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, लाल चंद कटरूचक्क, डॉ. शिव दियाल मल्ली, सुरिंदर सोढी, प्रेम कुमार जिला प्रधान जालंधर दिहाती, जसवीर जलालपुरी जिला प्रधान एससी विंग, बलवंत भाटिया, हरचरण सिंह, हरमिंदर बख्शी व दर्शन लाल भक्त भी उपस्थित थे।