विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम आदमी पार्टी ने उठाई मांग, जालंधर के हर अस्पताल में लगे दवाओं और इलाज रेट की सूची

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 14 May 2021 04:47 PM (IST)

आप नेता ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि पंजाब में करोना पीड़ितों के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। ...और पढ़ें

आप जालंधर के अध्यक्ष रिटायर्ड आईजी व ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी की फाइल फोटो।
आप जालंधर के अध्यक्ष रिटायर्ड आईजी व ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी की फाइल फोटो।

जालंधर, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) जालंधर के अध्यक्ष रिटायर्ड आईजी व ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने पंजाब सरकार से मांग की है कि करोना पीड़ितों के इलाज के लिए जरूरी दवाओं, टेस्ट, मेडिकल उपकरणों और एक्स-रे के रेट निर्धारित किए जाएं और प्रत्येक सरकारी व निजी अस्पताल के मुख्य दरवाजों समेत अलग-अलग स्थानों पर रेट लिस्ट लगाई जाए ताकि अस्पतालों में इलाज के नाम पर हो रही लूट पर लगाम लगाई जा सके। 

सीटी स्कैन के लिए वसूले जा रहे 4 से 5 हजार रुपये

शुक्रवार को ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढी ने कहा कि पंजाब में करोना पीड़ितों के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। ऐसे में बहुत सारे अस्पतालों, लेबोरेटरी और सीटी स्कैन सेंटरों ने दवाओं, टेस्ट और एक्सरे की दरों में बेहिसाब बढ़ोतरी कर दी है। करोना पीड़ितों के परिवारों से मुंह मांगे पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा पीड़ितों की आर्थिक लूट का मामला आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के ध्यान में भी लाया गया है। उन्हें बताया गया है कि बहुत सारे टेस्ट सेंटर कोविड-19 पीड़ित के इलाज के लिए जरूरी सीटी स्कैन के लिए 4 से 5 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। 

इसी तरह रेमडिसिवर समेत खांसी के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं के मूल्य भी दवा विक्रेताओं ने मनमर्जी से बढ़ा दिए हैं। ओलंपियन सोढी ने कहा की ऑक्सीजन गैस की मरीज को सप्लाई देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली किट भी 5 से 10 हजार में बेची जा रही है। इस तरह राज्य में आम लोगों को करोना के इलाज और मेडिकल निरीक्षण के नाम पर लूटा जा रहा है। सुरिंदर सिंह सोढी के कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार  निर्धारित रेट राज्य में लागू करवाने में असफल सिद्ध हुई है।