यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AAP Candidate List: पंजाब में 'आप' ने चार लोकसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, लुधियाना से अशोक पराशर पर जताया विश्वास
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आम आदमी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जालंधर। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने फिरोजपुर से जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदासपुर से अमरशेर सिंह, जालंधर (अजा) से पवन कुमार टीनू और लुधियाना से अशोक पराशर पप्पी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
गुरदासपुर से आम आदमी पार्टी ने बटाला के विधायक अमनशेर सिंह कलसी को चुनाव मैदान में उतारा। आम आदमी पार्टी ने अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए पवन कुमार टीनू को जालंधर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लुधियाना से आम आदमी पार्टी की ओर से लोकसभा प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी पर विश्वास जताया है।

