आप ने डॉ. संजीव शर्मा को बनाया तीन जिलों का संगठन प्रभारी
आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलके से पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ चुके अपने वरिष्ठ नेता डॉ. संजीव शर्मा को तीन जिलों का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है।
जागरण संवाददाता, जालंधर : आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलके से पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ चुके अपने वरिष्ठ नेता डॉक्टर संजीव शर्मा को तीन जिलों का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव से पहले डॉक्टर संजीव शर्मा की नियुक्ति को अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर संजीव शर्मा जालंधर समेत होशियारपुर एवं कपूरथला जिला में संगठन को मजबूत बनाने के जिम्मेदार होंगे। डॉक्टर संजीव शर्मा की तीन जिलों के प्रभारी के तौर पर की गई नियुक्ति के बाद उनका जालंधर स्थित पार्टी कार्यालय में सम्मान किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी जालंधर के अध्यक्ष डॉ. शिव दयाल माली, आशुतोष शर्मा, रविंद्र रेखी, डॉ. राजेश बब्बर समेत आम आदमी पार्टी जालंधर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। डॉ. शर्मा को सभी ने फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. संजीव शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और वालंटियर से अपील की है कि वे लोकसभा चुनाव के दौरान वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करें, ताकि देश में बदलाव लाने के प्रयासों को मदद मिल सके।