विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं मोहिंदर भगत, जिन्हें आप ने जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव का दिया टिकट, 2022 में मिली थी हार

Published: Mon, 17 Jun 2024 12:29 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2024 01:28 PM (IST)

Jalandhar West Assembly Constituency Bye-Election जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफे की वजह से खाली है। अब यहां ...और पढ़ें

Jalandhar West Assembly Constituency Bye-Election: आप ने मोहिंदर भगत को दिया टिकट।
Jalandhar West Assembly Constituency Bye-Election: आप ने मोहिंदर भगत को दिया टिकट।

HighLights

  1. आप ने मोहिंदर भगत पर चला दांव।
  2. शीतल अंगुराल के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी सीट।
  3. कांग्रेस, आप और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आप ने हलका इंचार्ज मोहिंदर भगत को उम्मीदवार बनाया है। मोहिंदर भगत भाजपा के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं।

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मोहिंदर भगत भाजपा के उम्मीदवार थे। उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वर्ष 2023 में मोहिंदर भगत ने भाजपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भगत बिरादरी के मतदाता बड़ी संख्या में रहते हैं। इसे देखते हुए आप ने मोहिंदर भगत पर दांव लगाया है।

10 जुलाई को है मतदान

जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होना है। इसका परिणाम 13 जुलाई को आएगा। 21 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। आप के अलावा अब तक भाजपा, कांग्रेस और शिअद ने अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि जालंधर पश्चिम से आप के विधायक रहे शीतल अंगुराल ने 28 मार्च को विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया था। इस कारण यह सीट खाली हो गई थी। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ने अंगराल का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी थी।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather update: कई जिले लू की चपेट में, 66 साल का टूटा रिकॉर्ड, लुधियाना का तापमान 47 डिग्री से पार; रेड अलर्ट