हर चेहरे पर खुशी लाने के लिए 20 हजार पुलिस कर्मचारियों को दी ट्रेनिंग
एक बार दिल खोलकर हंसने से जिंदगी के सभी गम भूल जाते हैं। हंसता चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है।
जालंधर, [प्रियंका सिंह]। एक बार दिल खोलकर हंसने से जिंदगी के सभी गम भूल जाते हैं। हंसता चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है। हंसी जिंदगी जीने के मायने बदल देती है। लोगों को रुलाना जितना आसान है उतना ही कठिन है उन्हें हंसाना। जो हंसता है वही सुखी बसता है। किसी को हंसाने का काम बहुत ही मुश्किल है जो हर आदमी नहीं कर सकता। लेकिन आइपीएस पवन उप्पल लोगों की उदास हुई जिंदगी में खुशियां भरने का कार्य बखूबी कर रहे हैं। उनका मानना है कि हंसने से जिंदगी के हर गम दूर हो जाते हैं। आज तक वह 20,000 पुलिस कर्मियों को लाफिंग की ट्रेनिंग दे चुके हैं। यही कारण है कि पवन उप्पल को लाफिंग ऑफिसर के नाम से भी जाना जाता है। वह जगह जगह पर जाकर ला¨फग सेशन लगाते रहते हैं और लोगों को अपने तरीके से हंसाते हैं।
लाफिंग पुलिस ऑफिसर के नाम से पहचाने जाने वाले पवन उप्पल का जन्म पिता लेखराज और माता सरवन कांता के घर 1959 में हुआ। उन्होंने आर्य समाज कॉलेज लुधियाना से ग्रेजुएशन की और लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की। 1983 में पुलिस सर्विस में इंस्पेक्टर के रूप में कदम रखने वाले पवन 1989 में पीपीएस अधिकारी, 1992 में एसपी और 2013 में आइपीएस अधिकारी बने।
पवन उप्पल एक ऐसे इंसान है जो खुद तो खुश रहते ही हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं। हर पुलिस डिपार्टमेंट में उनके ला¨फग सेशन बहुत मशहूर हैं। लोग लाफिंग सेशन करवाने के लिए अकसर पवन को बुलाते रहते हैं।
कैसे आया यह आइडिया?
1998 से योग सेशन चलाता था। लाफिंग सेशन भी देखता था। उस समय दिमाग में आया कि क्यों ना इसको योग के साथ जोड़ा जाए। सेशन में एक दो कांस्टेबल होते थे जो एक्सरसाइज कर लोगों को हंसाते थे। लोगों का ध्यान भी अपनी ओर आकर्षित करते थे। वहीं से दिमाग में आया कि हमारी ड्यूटी इतनी कठिन होती है तो इसमें क्यों ना खुद भी खुश रहने की कोशिश की जाए और लोगों को भी खुश रखा जाए। इस तरह ड्यूटी में मनोरंजन भी हो जाता था और काम भी।
चार स्टेज में करते थे लाफिंग सेशन
उस टाइम लाफिंग सेशन में चार स्टेज बनाए। पहले स्टेज के 10 मिनट में ऐसे शब्द बोलना जिसका कोई अर्थ ना हो। दूसरे में खुलकर 10 मिनट हंसना। तीसरे में सभी को 15 मिनट के लिए ध्यान में लेकर जाना। चौथे और आखिरी स्टेज में नाचकर व हंसकर इंज्वाय करते थे। हम समय-समय पर कभी स्कूल में कभी हॉस्पिटल में जाकर लाफिंग सेशन करते रहते हैं। लाफिंग सेशन को चलाते हुए लगभग 20 साल हो गए हैं और 15 से 20,000 पुलिस कर्मियों को हंसाने की ट्रेनिंग दे चुका हूं। जो भी कांस्टेबल प्रशिक्षण पूरा कर लेता था उसको यह महसूस होता कि खुश रहकर भी ड्यूटी अच्छे तरीके से कर सकता हूं।
हंसने के फायदे
हंसने के कई फायदे हैं। हंसी मनुष्य को खुशी देती है। इसके अलावा शरीर को रोगमुक्त करने में भी बहुत लाभदायक है। हंसने से स्ट्रेस दूर व उम्र में बढ़ोतरी होती है। खुश रहने से नींद अच्छी आती है। यह केवल सेहत के लिए नहीं, बल्कि लुक के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हंसने से इम्यून सिस्टम में सुधार होता है। एक छोटी सी मुस्कान आप के चेहरे पर चार चांद लगा देती है इसलिए हमेशा हंसते रहें और खुश रहें।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें