Move to Jagran APP

प्रो. मिजोकामी को पद्मश्री अवार्ड देने पर धन्यवाद किया

जागरण संवाददाता, जालंधर : भारत सरकार ने जापान की उसाका यूनिवर्सिटी में काम कर रहे प्रो. तोमियो मिजोक

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jan 2018 08:10 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jan 2018 08:10 PM (IST)
प्रो. मिजोकामी को पद्मश्री अवार्ड देने पर धन्यवाद किया
प्रो. मिजोकामी को पद्मश्री अवार्ड देने पर धन्यवाद किया

जागरण संवाददाता, जालंधर : भारत सरकार ने जापान की उसाका यूनिवर्सिटी में काम कर रहे प्रो. तोमियो मिजोकामी को इस बार पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है। इस बारे में मेहरचंद पॉलीटेक्निक कॉलेज के ¨प्रसिपल डॉ. जगरूप ¨सह ने बताया कि प्रो. मिजोकामी हिंदी व पंजाबी के भी अच्छे जानकार हैं। अपने मित्र प्रसिद्ध कवि पर¨मदर सोढी के सहयोग से उसाका (जापान) दौरे के दौरान प्रो. मिजोकामी से उन्होंने मुलाकात की थी व उनके हिंदी व पंजाबी के ज्ञान से बहुत प्रभावित हुए। डॉ. जगरूप ¨सह ने बताया कि वहां प्रो. मिजोकामी हिंदी व पंजाबी का उच्चारण कर रहे थे। उन्होंने भारत व पंजाब से संबंधित पंजाबी बोली में कई सवाल जवाब किए। उन्होंने बताया कि वे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पढ़े हुए हैं। उन्होंने भारत से ही हिन्दी साहित्य में उच्च शिक्षा हासिल की। दिल्ली रहते उन्होंने पंजाबी सीखी। डॉ. जगरूप सिंह ने मिजोकामी को पद्मश्री अवार्ड देने पर भारत सरकार को धन्यवाद किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.