ट्रक ने सवारियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, 6 घायल
संवाद सहयोगी, जालंधर : आनंदपुर साहब से माथा टेककर तरनतारन वापस जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोगों को
संवाद सहयोगी, जालंधर : आनंदपुर साहब से माथा टेककर तरनतारन वापस जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लोगों को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर बेस्ट प्राइस शोरूम के पास हुए हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, जिनमें बलवीर ¨सह की हालत नाजुक होने पर उसे अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य चार को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। रामामंडी पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
रामामंडी थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि मंगलवार सुबह तरनतारन के ढूंढ ढाइवाला गांव के रहने वाले कुल 15 लोग आनंदपुर साहिब ट्रैक्टर ट्राली से माथा टेकने के लिए निकले थे। ट्रैक्टर को संतोख ¨सह चला रहा था। सभी माथा टेक कर रात करीब 9.30 बजे फगवाड़ा हाइवे पर बेस्ट प्राइस के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से ट्रॉली का डाला अंदर की तरफ चला गया, जिससे ट्रॉली में बैठे बलवीर ¨सह, मनप्रीत ¨सह, प्रभजीत ¨सह, स¨वदर ¨सह और ट्रैक्टर चला रहे संतोख ¨सह घायल हो गए। लोगों ने घायलों को देखकर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस में पांचों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बलबीर ¨सह के सिर पर गहरी चोट के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।
कैप्टन कश्मीर सिंह बने मसीहा, अस्पताल पहुंचाया
घायलों के लिए जालंधर कैंट के रहने वाले आर्मी में कैप्टन कश्मीर ¨सह मसीहा बने। हाईवे पर निकलते वक्त उन्होंने घायलों को तड़पते देखा तो रुक गए और उन्हें निकालने में मदद करने लगे। कश्मीर ¨सह एंबुलेंस के साथ ही केयरटेकर के रूप में सिविल अस्पताल भी पहुंचे। हादसे में घायल प्रभजीत ¨सह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में कुल 15 लोग सवार थे। इसमें रेशम ¨सह, शमशेर ¨सह, अमृत ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, संदीप ¨सह, गुरजंट ¨सह, आकाशदीप, अवतार ¨सह, अमृत ¨सह, संतोख, स¨वदर ¨सह, जोगन प्रीत ¨सह, बलवीर ¨सह और वह खुद सवार था।