विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रो. मोहन सपरा को हितैषी अलावलपुरी अवार्ड

By Edited By:
Published: Mon, 13 Oct 2014 01:59 AM (IST)

संवाद सहयोगी जालंधर साहित्य पंचमी संस्था ने 5वां हितैषी अलावलपुरी स्मृति सम्मान का आयोजन किया। इसम

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी जालंधर

साहित्य पंचमी संस्था ने 5वां हितैषी अलावलपुरी स्मृति सम्मान का आयोजन किया। इसमें साहित्यकार व प्रसिद्ध कवि रिटायर्ड प्रो. मोहन सपरा को हितैषी अलावलपुरी अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार इरविन खन्ना ने समारोह में विशेष रूप से व जालंधर सहित अन्य जिलों से प्रसिद्ध कवि व साहित्यकारों ने शिरकत की। काव्यगोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार व लेखक डॉ. सिमर सदोष ने भी अपनी रचनाओं का बखान किया। इस मौके पर तरसेम गुजराल, प्रो. सुरेश सेठ शिरोमणि साहित्य पुरस्कार, दीपक जालंधर व्यंग्यकार, शैलेंद्र सहगल साहित्य पंचमी संस्था के अध्यक्ष व रिटायर्ड प्रो. ट्रेनिंग कॉलेज रोहतक, डॉ. रमेश सोबती, गीता डोगरा, वीना विज, रमेश शौंकी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।