Punjab Congress Crisis: जालंधर देहाती इकाई के 11 ब्लाक प्रधान राजा वडिंग से मिले, नया जिलाध्यक्ष बनाने की मांग
देहाती इकाई के 11 ब्लाक प्रधानाें ने मौजूदा अध्यक्ष दर्शन सिंह टाहली और कार्यकारी प्रधान अश्वनी कुमार की कारगुजारी पर असंतोष जताया है। इससे पार्टी में एक बार फिर घमासान के आसार हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पैराशूटर को प्रधान ना बनाया जाए।
जागरण संवाददाता, जालंधर। Punjab Congress Crisis: जिला कांग्रेस जालंधर देहाती इलाके के सभी ब्लाक प्रधानाें ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से मांग की है कि देहाती इकाई में नया प्रधान लगाया जाए। राजा वडिंग से हुई लंबी मीटिंग में देहात इकाई के 11 ब्लाक प्रधान मौजूद रहे और इन सभी ने एक सुर में कहा कि देहाती इकाई का प्रधान ऐसा होना चाहिए जिसने पार्टी के लिए काम किया हो। उन्होंने कहा कि किसी भी पैराशूटर को प्रधान ना बनाया जाए। देहाती इकाई में इस समय दर्शन सिंह टाहली प्रधान है और उनके साथ अश्वन भल्ला और अश्विनी कुमार कार्यकारी प्रधान है।
ब्लाक प्रधानों अश्विन भल्ला की नियुक्ति पर तो सहमति जताई और कहा कि वह पुराने कार्यकर्ता हैं लेकिन अश्वनी कुमार का पार्टी में कोई योगदान नहीं है। इन ब्लाक प्रधान ने कहा कि देहाती में इस बार नया प्रधान आना चाहिए और कोशिश यही रहेगी जो 11 ब्लाक प्रधान है उन्ही में से किसी को जिम्मेदारी मिल जाए। इन सभी ने दर्शन सिंह टाहली की बजाए नया प्रधान बनाने की मांग की है।
कांग्रेस के ब्लाक प्रधान ने यह भी कहा कि पिछले 5 साल के दौरान जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। एक ब्लाक प्रधान राकेश दुग्गल ने तो यहां तक कहा कि ब्लाक प्रधान की स्थिति हमेशा ही दो पहियों का चलने वाली होती है। उसे जनता की बात भी रखनी होती है और विधायक के साथ भी चलना होता है। उनका कहना है कि ब्लाक प्रधान तो कई बार विधायक के नौकर बन कर रह जाते हैं। राजा बलि ने कहा कि सभी जगह मजबूत प्रधान दिए जाएंगे और जो ब्लाक प्रधान या किसी अन्य पद पर हैं उन्हें दोबारा वह पद नहीं मिलेगा और उन्हें प्रमोट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें-एक स्टेशन एक उत्पाद याेजना में फिरोजपुर मंडल के 152 रेलवे स्टेशनों का चयन, जानिए क्या मिलेगी सुविधा