Move to Jagran APP

Amritpal Singh Case: अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने देर रात दसूहा में चलाया सर्च अभियान

होशियारपुर के दसूहा में अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने देर रात सर्च अभियान चलाया। इसके चलते देर रात एक बजे पुलिस ने दसूहा व दसूहा के आस पास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने रंधावा शुगर मिल में सर्च अभियान चलाया।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaPublished: Sat, 01 Apr 2023 12:28 PM (IST)Updated: Sat, 01 Apr 2023 12:28 PM (IST)
Amritpal Singh Case: अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने देर रात दसूहा में चलाया सर्च अभियान
अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने देर रात दसूहा में चलाया सर्च अभियान

दसूहा, जागरण संवाददाता: अमृतपाल के होशियारपुर के होने के शक के चलते पुलिस अलग-अलग इलाकों में सर्च अभियान चला रही है। इसके चलते देर रात एक बजे पुलिस ने दसूहा व दसूहा के आस पास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने रंधावा शुगर मिल में सर्च अभियान चलाया।

loksabha election banner

जिला पुलिस के आला अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान जिला पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। रंधावा शुगर मिल व उसके आस पास के इलाके को पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान पूरी तरह सील कर दिया। पुलिस ने पूरे इलाके में गहनता से तलाशी ली। रात करीब एक बजे से चला यह सर्च अभियान सुबह तक जारी रहा।

आस-पास के इलाकों की तलाशी कर रही पुलिस

बता दें कि होशियारपुर के फगवाड़ा रोड पर गांव मरनाइयां में गत दिवस पुलिस को चकमा देकर अमृतपाल अपने साथी सहित फरार हो गया था। जिसके बाद से पुलिस होशियारपुर व आस-पास के इलाकों में अमृतपाल की तलाश कर रही है।

पुलिस को है शक  

वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस को शक है कि अमृतपाल अभी तक होशियारपुर में है। वहीं मिल में आने जाने वाले पुलिस अधिकारियों से बात भी की गई। जिन्हें यहां पर आने के संदर्भ में पूछा गया। लेकिन कोई भी अधिकारी स्पष्ट बात कहने से कतरारता रहा। वहीं उन्होंने बताया की हमे घर यहां जल्द उपस्थित होने के लिए कहा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.