Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पंजाब के होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी; 9 की मौत और 33 घायल

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 12:34 PM (IST)

    Hoshiarpur Bus Accident पंजाब के होशियारपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दसूहा के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। इस दुर्घटना में नौ लोगों की जान चली गई और 33 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना दसूहा हाजीपुर रोड पर सगरा अड्डा के पास हुई।

    Hero Image
    दुर्घटनाग्रस्त बस को जेसीबी मशीन द्वारा हटाया जा रहा है (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, होशियारपुर। Punjab Bus Accident: पंजाब के होशियारपुर के अतंर्गत दसूहा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 से ज्यादा यात्री घायल हैं। यह बस हादसा दसूहा हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस में सवार थे 40 लोग

    हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को यहां सागरन गांव के पास एक मिनी बस पलट गई। इस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।

    मुकेरियां के पुलिस उपाधीक्षक कुलविंदर सिंह विर्क ने बताया कि करीब 40 यात्रियों को लेकर बस हाजीपुर से दसूया जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को दसूया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विर्क ने मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी गहन जांच की जाएगी।

    कई सवारियों की हालत गंभीर

    हालांकि, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि बस की स्पीड काफी तेज थी, जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हो गया। मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    विधायक ने जताया दुख: विधायक दसूूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण ने सड़क दुर्घटना में हुए मृत व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। विधायक दसूूहा एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मण घायलों का हाल जानने के लिए सिविल अस्पताल भी पहुंचे हैं।