Move to Jagran APP

मंडल अध्यक्ष बनने पर अश्विनी गैंद को किया सम्मानित

भाजपा हरदोखानपुर मंडल के अध्यक्ष बनाए जाने पर अश्विनी गैंद को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 04:24 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 06:08 AM (IST)
मंडल अध्यक्ष बनने पर अश्विनी गैंद को किया सम्मानित
मंडल अध्यक्ष बनने पर अश्विनी गैंद को किया सम्मानित

जेएनएन, होशियारपुर : भाजपा हरदोखानपुर मंडल के अध्यक्ष बनाए जाने पर अश्विनी गैंद को कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाइकमांड का धन्यवाद करते हुए कहा कि अश्विनी गैंद बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता हैं तथा पार्टी ने उनको जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। इस मौके पर अश्विनी गैंद ने कहा कि उनके मंडल ने पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। जिसके लिए हर कार्यकर्ता कड़ी मेहनत से पार्टी के लिए कार्य कर रहा है।

loksabha election banner

होशियारपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद की अगुआई में पार्टी और मजबूत हुई है।

उनके मंडल का प्रत्येक सदस्य जनता को सीएए के प्रति जागरूक करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएगा। ताकि लोग इस कानून के बारे में जागरूक हो सकें। इस मौके पर मंगल दास, कमलजीत बांसल, हरदेव सिंह, हरजीत धामी खुनखुन, मोनू भीखोवाल, राजीव कुमार, कुलदीप कुमार, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, राजेश शर्मा, नीरज कुमार, अतिदर कुमार तथा अनूप कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.