खुरालगढ़ साहिब में मजदूर ने फंदा लगा दी जान
खुरालगढ़ साहिब में एक राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 11:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, गढ़शंकर: खुरालगढ़ साहिब में एक राज मिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुरालगढ़ साहिब में मजदूरी का काम कर रहे मनोज ने शुक्रवार रात रात खेतों में पेड़ से लगाकर आत्महत्या की। परिजनों ने बताया कि वह रात को उठकर कब गया, इस बात का उन्हें पता ही नहीं चला। सुबह गांव के व्यक्ति ने आकर बताया कि मनोज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मनोज महतो गांव भगतपुर बलिया लसख्मिनिया, बेगूसराय, बिहार का रहने वाला था। वह खुरालगढ़ में बन रहे स्मारक मीनार-ए-बेगम में मिस्त्री का काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया। बीनेवाल पुलिस चौकी प्रभारी ने मृतक मनोज के शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें