Move to Jagran APP

दहेज के लिए करते थे परेशान, विवाहिता ने जहर निगल दी जान

हाजीपुर ब्लॉक के गांव नारनौल की एक विवाहिता ने ससुराल परिवार से तंग आकर बुधवार शाम जहर निगलकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 12:21 AM (IST)
दहेज के लिए करते थे परेशान, विवाहिता ने जहर निगल दी जान
दहेज के लिए करते थे परेशान, विवाहिता ने जहर निगल दी जान

संवाद सहयोगी, हाजीपुर : हाजीपुर ब्लॉक के गांव नारनौल की एक विवाहिता ने ससुराल परिवार से तंग आकर बुधवार शाम जहर निगलकर जान दे दी। ससुराल परिवार विवाहिता को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। तीस वर्षीय मीना देवी के पिता पूर्ण सिंह निवासी गांव रैली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी मीना का नारनौल के अनिल सिंह के साथ आठ-नौ वर्ष पहले विवाह हुआ था। इनके दो बच्चे हैं। लड़का छह वर्ष और लड़की तीन वर्ष की है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ससुराल गई थी, तो कुछ दिन सब कुछ ठीक चल रहा था। इसके बाद उसका ससुराल परिवार उनकी बेटी को तंग करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की गई।

इसके बाद दोनों गांव की पंचायतों में बैठक के बाद सहमति भी बनी, लेकिन फैसले के बाद भी वह उनकी बेटी से मारपीट कर दहेज की मांग करते रहे। इस कारण मीना देवी ने 12 फरवरी देर शाम को जहर निगल लिया। वह उसे सिविल अस्पताल मुकेरियां लेकर पहुंचे और उनके जमाई अनिल ने उन्हें फोन पर इसकी सूचना दी। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। हाजीपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव मृतका के पिता के हवाले कर दिया। तीन आरोपित गिरफ्तार

हाजीपुर पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपि पति अनिल सिंह, ससुर करतार सिंह, सास मीना देवी व ननद प्रियंका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपित गिरफ्तार कर लिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.