कीर्ति नगर में जंगली सूअर ने मचाया आतंक
होशियारपुर शहर के कीर्ति नगर इलाके में वीरवार रात जंगली सूअर के घ्
जागरण संवाददाता, होशियारपुर
शहर के कीर्ति नगर इलाके में वीरवार रात जंगली सूअर के घुस आने से आतंक का माहौल पैदा हो गया। जंगली सूअर को घूमता देख कर लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, तो वह भाग कर एक दुकान में घुस गया और उत्पात मचाते हुए काफी तोड़फोड़ की। लोगों ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ को दी और उन्होंने बड़ी मुश्किल के बाद सूअर को काबू किया। जानकारी के मुताबिक वीरवार रात लगभग 11 बजे के करीब कीर्ति नगर में जंगली सूअर घूमते हुए देखा गया। जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह एक दुकान में घुस गया। लगभग एक घंटे के बाद वाइल्ड लाइफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की सहायता से ¨पजरे में कैद किया। कयास लगाया जा रहा है कि बस्सी जानां के जंगलों से जंगली सूअर रिहायशी इलाके कीर्ति नगर में घुस आया होगा।