पंजाब टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने भगवंत मान को मांग पत्र दिया
जेएनएन होशियारपुर पंजाब टैक्सी यूनियन होशियारपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान से भेंट की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 03:32 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 03:32 PM (IST)
जेएनएन, होशियारपुर
पंजाब टैक्सी यूनियन होशियारपुर के प्रतिनिधिमंडल ने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान से भेंट की। यूनियन के जिलाध्यक्ष नवदीप शर्मा ने नेतृत्व किया। टैक्सी चालकों व इस कारोबार से जुड़े लोगों को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। सांसद भगवंत मान ने यूनियन को भरोसा दिलाया कि वह उनकी समस्याओं को पंजाब सरकार व केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे। इकबाल सिंह मनकू, अमरजीत सिंह सैनी, गुरदीप सिंह अस्लमाबाद, चरनजीत सिंह,पवन कुमार, वरिदर धनोआ, नरिदर सिंह, मोहन सिंह, गुरदीप सिंह खुनखुन, जाय मंझ, हरदीप बुग्गा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें