हिदी भाषा का प्रसार देश की उन्नति के लिए आवश्यक: राजेश सिंह
हिदी भाषा भारत की अधिततर जनता के लिए सुगम है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमाही देवी में समारोह में प्रिसिपल राजेश सिंह ने हिदी दिवस को लेकर चर्चा की।
संवाद सहयोगी, दातारपुर: हिदी भाषा भारत की अधिकतर जनता के लिए सुगम है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमाही देवी में समारोह में प्रिसिपल राजेश सिंह ने हिदी दिवस को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा इसकी लिपि व शब्दावली प्रत्येक क्षेत्र के लिए उपयोगी व अनुकरणीय है। संस्कृत भाषा के शब्द प्राय: सभी भारतीय भाषाओं में मिलते हैं। अत: हिदी की प्रकृति संस्कृत के अधिक समीप है।
हिदी भाषा का प्रचार न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी इसका अधिक प्रचार हो रहा है। आधुनिक विज्ञान की शब्दावली हिदी में बन गई है। यह लिपि सर्वाधिक प्रभावशाली व वैज्ञानिक है। भारत में प्रत्येक प्रांत की बोलियां भिन्न हैं। इन सबको जोड़ने वाली हिदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है जो करोड़ों लोगों को एक सूत्र में पिरोए है। इस अवसर पर हिदी के अध्यापक सोहन सिंह तथा रेखा देवी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविद गौतम, जगजीत सिंह, सुमन बाला, नीना शर्मा, एकता रानी, राजेश कुमार व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।