पिता पुत्र पर किया जानलेवा हमला, 11 पर केस
टांडा उड़मुड़ बोलेवाल में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 11 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया है।
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़: बोलेवाल में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में 11 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला हमले का शिकार हुए रोहित कुमार पुत्र देशराज के बयान के आधार पर अमृतपाल सिंह पुत्र राजकुमार, तलविदर सिंह पुत्र सुमित्र सिंह व अन्य नौ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रोहित ने कहा कि रंजिश को लेकर आरोपितों ने पहले खेतों में मौजूद उसके पिता देश राज पर कातिलाना हमला किया। इसके बाद जब वह पिता को घायल हालत में अपने ताया सुरिदर सिंह के घर लेकर आए तो आरोपितों ने वहां उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपितों ने उसकी ताया की लड़की दीक्षा को भी थप्पड़ मारे। इसके बाद उन्होंने गांव के ही रजिदर सिंह के घर में व कार की तोड़फोड़ की।