Move to Jagran APP

मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति : पं. राम शर्मा

होशियारपुर, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा संचालित युवा मंडल द्वारा नगर में सप्ताहिक गायत्री यज्ञ दशमेश नगर होशियारपुर में किया गया। जिसके ममुख्य ख्यजमान जागो देवी सुनील कुमार जी थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 03:50 PM (IST)
मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति : पं. राम शर्मा
मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति : पं. राम शर्मा

जेएनएन, होशियारपुर

loksabha election banner

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा संचालित युवा मंडल द्वारा नगर में साप्ताहिक गायत्री यज्ञ दशमेश नगर होशियारपुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान जागो देवी व सुनील कुमार थे। इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक व युवा मंडल के संयोजक गुंजा साहू योगाचार्य डॉ. तुलसी राम साहू ने कहा कि महिलाओं के हित के लिए जो जीता है और अन्यों के हित के लिए जो मरता है, उसका हर आंसू रामायण है। प्रत्येक कर्म ही गीता है। अर्थात निष्काम भाव से किए गए उपकार में नाम, यश की चाह सदा-सदा के लिए निरोहित हो जाती है।

पंडित राम शर्मा आचार्य ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। स्वामी विवेकानंद ने भी कहा है कि दीन-हीन की सेवा करना अच्छी बात है। मगर, जीव की शिव भाव से सेवा करना सबसे उत्तम है। परोपकार का शाब्दिक अर्थ है औरों की सेवा करनी चाहिए।

इस अवसर पर आशा रानी, शम्मी शर्मा, नव्या शर्मा, गोलू, डॉ. केके पराशर द¨वदर, रीता राजदीप, बलवीर कौर, रेखा और रेणु आदि भी उपस्थिति थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.