प्रदूषण से बचाने के लिए पौधारोपण जरूरी : गुरशरण सिंह
पर्यावरण की रक्षा और पृथ्वी को विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को मिलकर पहल करनी चाहिए।
संवाद सहयोगी, टांडा उड़मुड़ : पर्यावरण की रक्षा और पृथ्वी को विभिन्न प्रकार के प्रदूषण से बचाने के लिए सभी को मिलकर पहल करनी चाहिए। यह विचार सेवानिवृत्त डीएफओ गुरशरण सिंह ने व्यक्त किए। आर्मी ग्राउंड में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि गुरशरण सिंह ने पौधारोपण कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा होगा। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसकी देखभाल की जानी चाहिए। साथ ही आर्मी ग्राउंड कमेटी की तरफ से की जा रही पहलों की प्रशंसा की। यहां कमेटी के सदस्य प्रीतम सिंह, बलराम सैनी, विकास बहल और बलराज सिंह ने गुरशरण सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर एसएमओ प्रीत महिद्र सिंह, तजिदर सिंह ढिल्लों, निक्का, जतिदर संघा, वरिदर पुंज आदि मौजूद थे।