छह जुलाई से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान
विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्त करने वाली व 11 करोड़ सदस्यों वाली भारतीय जनता पार्टी छह जुलाई को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सदस्यता अभियान शुरू कर रही है।
जेएनएन, होशियारपुर : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का दर्जा प्राप्त करने वाली व 11 करोड़ सदस्यों वाली भारतीय जनता पार्टी छह जुलाई को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सदस्यता अभियान शुरू कर रही है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा इस बार सदस्यता अभियान को बड़े व्यापक स्तर पर बूथ स्तर पर लागू करके अपने पिछले सदस्यता सूची से भी आगे निकलेगी। जिले के प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले, घर तक पहुंच की जाएगी। जिला होशियारपुर पिछली सदस्यता सूची में 20 प्रतिशत का इजाफा करके नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की इस मुहिम में बढ़-चढ़ का भाग लेना है।
बैठक में सदस्यता अभियान इंचार्ज विनोद परमार ने वर्कशॉप के दौरान कार्यकर्ताओं को बताया 11 अगस्त से 31 अगस्त तक एक्टिव मेंबरशिप ड्राइव चलेगी।जनवरी माह तक इस सदस्यता अभियान को सुचारू रुप से चलाने के लिए मंडल स्तर तक इंचार्ज लगाए गए है। जिनकी 6 जुलाई से पहले वर्कशॉप लगाकर उन्हें सदस्यता अभियान का काम बताया जाएगा। इस बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा व सेल अध्यक्ष उपस्थित थे। जिन पर इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी है। इस मौके पर डॉ. दिलबाग राय, मेयर शिव सूद, महामंत्री निपुण शर्मा, सुरेश भाटिया, सुरिदर पोनी, कुलवंत कौर, राकेश सूद, मीनू सेठी, अर्चना जैन चंद्रकांता दत्ता, नीति तलवाड़, नरेंद्र कौर, पार्षद मलकियत सिंह, विपुल वालिया, रमेश ठाकुर, अमरजीत लाडी, समरजीत, राजकुमार, दर्पण गुप्ता, अशोक शोकी, संजू अरोड़ा, अनिल हंस, रंजीत राणा, जिन्दू सैनी, चिटू हंस, राजेश ललवान, अश्वनी विग, रविंद्र चड्ढा, मुखीराम, महिदरपाल धीमान, डॉ. राजीव कोहली, अजय चोपड़ा, अमरजीत, लखबीर सिंह, अजित सिंह, गुरदीप सिंह अमरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।