तीक्ष्ण सूद ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन
पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने आज अपना जन्मदिन बलबीर कालोनी बस्ती में पौधरोपण करके तथा बस्ती के गरीब लोगों के साथ मिलजुल कर मनाया। इस मौके पर बच्चों को लड्डू भी बांटे। सूद ने कहा कि लंबे समय से वह अपने जन्मदिन के दिन पौधरोपण कर रहे है। पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण ही एकमात्र कारगर उपा
जेएनएन, होशियारपुर
पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने अपना जन्मदिन बलबीर कॉलोनी बस्ती में पौधरोपण करके तथा बस्ती के गरीब लोगों के साथ मिलजुल कर मनाया। इस मौके पर बच्चों को लड्डू भी बांटे। सूद ने कहा कि लंबे समय से वह अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करते आ रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण ही एकमात्र कारगर उपाय है। इसलिए सभी को अपने इस खास दिन को पेड़-पौधे लगा कर मनाना चाहिए। इससे बड़ा कोई और पुण्य का काम नहीं हो सकता है। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी राकेश सूद, बेटा जीवेद सूद, पुत्रवधू मेघा सूद परिवार जनों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, महामंत्री निपुण शर्मा, अर्चना जैन, राकेश सूरी, नितिन गुप्ता नन्नू, अमरजीत ¨सह, अनिल हंस, ¨चटू हंस, शिव कुमार काकू, सु¨रदर भट्टी, अखिल सूद, डी ¨सह, विपुल वालिया, अश्विनी कुमार, सन्नी, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, मोहित, पुनीत आदि उपस्थित थे।