Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होशियारपुुर में भाजपा व काग्रेस पार्षद की भिड़ंत में तीन जख्मी, अस्पताल में घुस कर हमला

    By Edited By:
    Updated: Mon, 27 May 2019 03:02 AM (IST)

    रविवार देर रात काग्रेस और भाजपा पार्षदों में झड़प हो गई। मॉडल टाउन में भाजपा पार्षद अशोक कुमार शोकी पर हमला कर दिया गया।

    Hero Image
    होशियारपुुर में भाजपा व काग्रेस पार्षद की भिड़ंत में तीन जख्मी, अस्पताल में घुस कर हमला

    जागरण संवाददाता, होशियारपुर : रविवार देर रात काग्रेस और भाजपा पार्षदों में झड़प हो गई। मॉडल टाउन में भाजपा पार्षद अशोक कुमार शोकी पर हमला कर दिया गया। जबकि दूसरे गुट के काग्रेस पार्षद कमलजीत कटारिया (कम्मा) का आरोप है कि अशोक कुमार शोकी ने अपने साथियों के साथ उनके घर पर हमला किया है। इस झगड़े में भाजपा पार्षद अशोक कुमार और काग्रेस पार्षद कमलजीत कटारिया, उनका बेटा राहुल कटारिया और पत्‍‌नी विमला जख्मी हैं। विमला को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। झगड़े के बाद कमलजीत कटारिया का बेटा राहुल कटारिया सरकारी अस्पताल में दाखिल था। इस दौरान शोकी गुट ने उस पर हमला किया और सिविल अस्पताल में भी तोड़फोड़ की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल पहुंचे भाजपा पार्षद अशोक कुमार ने बताया कि वह पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद की कोठी से वापस लौट रहे थे। मॉडल टाउन में मंदिर के पास पहुंचने पर कमलजीत कटारिया और उसके बेटे राहुल ने उन्हें घेर लिया। बेसबॉल बाल से हमला करने के बाद घसीट कर उसे अपने घर के अंदर ले गए। दूसरी तरफ तरफ कमलजीत कटारिया (कम्मा) के बेटे राहुल कटारिया ने आरोप लगाया कि शोकी ने अपने साथियों के साथ के साथ उसके घर पर हमला किया। यहा तक कि बाद में अस्पताल में भी अशोक कुमार के आदमियों ने उस पर हमला कर दिया।

    हार से बौखलाए काग्रेसी कर रहे गुंडागर्दी: तीक्ष्ण सूद

    अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि हार से बौखलाहट में आकर काग्रेसी गुंडागर्दी कर रहे हैं। पुलिस भी उनका साथ दे रही है। घायल पार्षद शोकी को पुलिस ने एक घटे तक गायब रखा। गुंडागर्दी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ईंट से ईंट बजा देंगे। बता दें कि शोकी और कम्मा के बीच पुरानी दुश्मनी चल रही है। देर रात भाजपा कार्यकताओं का मंत्री अरोड़ा के खिलाफ प्रदर्शन झगड़े की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मंत्री अरोड़ा और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंसाफ नहीं मिला तो सोमवार को शहर बंद करवा देंगे। वहीं एसएसपी जे. इलनचेलियन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जाच की जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप