1962 के बाद संयोग, एक माह में होंगे तीन ग्रहण
ऐसा कई सालों के बाद हो रहा है कि एक ही महीने में तीन ग्रहण लगेंगे।
संवाद सहयोगी, दातारपुर : ऐसा कई सालों के बाद हो रहा है कि एक ही महीने में तीन ग्रहण लगेंगे। ऐसा संयोग 1962 के बाद बन रहा है। आध्यात्मिक विभूति राजिदर सिंह जिदा बाबा ने दलवाली के माता दुर्गा मंदिर में कहा कि ज्योतिष गणना के आधार पर आने वाले महीने में तीन ग्रहण पड़ने वाले हैं। यह ग्रहण पांच जून, 21 जून और पांच जुलाई को लगेगा।
बाबा ने कहा कि इससे मानव जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है। ऐसा संयोग कभी ही बनता है, जब एक महीने में तीन ग्रहण आते हैं। हालांकि, वैज्ञानिक सिद्धांतों के अनुसार भी ग्रहण शुभ नहीं होता है। खासकर जब एक साथ तीन ग्रहण पड़ें तो यह और भी हानिकारक हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण दोष को दूर करने के लिए अनुष्ठान का विधान है। अनुष्ठान कर ग्रहण से होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कि आने वाले महीनों में कब-कब ग्रहण पड़ेंगे। पहला ग्रहण : जिंदा बाबा ने कहा ज्योतिष गणना के अनुसार, ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा यानी विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पांच जून की रात्रि में चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण रात्रि में 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर मध्य रात्रि के दो बजकर 34 मिनट तक रहेगा। यह एशिया, अफ्रीका, यूरोप में देखा जाएगा। भारत में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। दूसरा ग्रहण: दूसरा ग्रहण आषाढ़ अमावस्या को लगेगा। यह ग्रहण आषाढ़ अमावस्या यानी 21 जून के दिन सुबह में नौ बजकर 15 मिनट से शुरू होकर दोपहर तीन बजकर तीन मिनट तक रहने वाला है। यह ग्रहण एशिया और यूरोप के देशों में देखा जाएगा। तीसरा ग्रहण: राजिदर सिंह जिंदा बाबा ने बताया तीसरा ग्रहण आषाढ़ माह की पूर्णिमा यानी पांच जुलाई को लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 08 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण एशिया अथवा भारत में नहीं दिखाई देगा।