20 लाख के गहने व 70 हजार कैश चुराया
होशियारपुर गांव चड़ियाल में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर से 20 लाख के गहने व 70 हजार कैश चुरा लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 09:52 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 06:14 AM (IST)
संवाद सहयोगी, होशियारपुर: गांव चड़ियाल में चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए घर से 20 लाख के गहने व 70 हजार कैश चुरा लिया। चोरों ने जब वारदात को अंजाम दिया तो परिवार के सभी सदस्य किसी समागम में गए थे। घर की मालिक मीना रानी ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे गए थे और जब शाम तीन बजे के करीब जब वह घर लौटे तो देखा कि घर का का सारा सामान बिखरा हुआ था। जब जांच की तो घर में रखे 20 लाख के गहने व 70 हजार कैश गायब था। थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें